एक डिस्मिल मे कितना जमीन होता है ? 1 डिसमिल मे कितने स्क्वायर फीट? 1 डिसमिल मे कितने स्क्वायर मीटर?1 डिसमिल मे कितने स्क्वायर गज? 1 डिसमिल मे कितने धुरकी? 1 डिसमिल मे कितने धुर?
डिस्मिल किसे कहते हैं?
Dismil/डिसमिल : डिसमिल क्षेत्रफल मापने की एक छोटी इकाई है, यह कुछ राज्यों में कट्ठा या बिस्वा के तीसरे भाग के बराबर होता है, जबकि कई राज्यों तथा जिलों में कट्ठा या बिस्वा के चैथे भाग के बराबर भी होता है|
1 एकड़ में 4046.8 वर्ग मीटर होता है, डिसमिल एकड़ के सौवें भाग के बराबर होता है, अर्थात 1 डिसमिल बराबर 4046.8/100 वर्ग मीटर|
अतः 1 डिसमिल में 40.468 ~ 40.47 वर्ग मीटर होता है
1 डिस्मिल मे कितना जमीन होता है?
1 डिसमिल = 40.47 वर्ग मीटर
1 डिसमिल = 435.6 वर्ग फीट
1 डिसमिल = 48.40 वर्ग गज
1 डिसमिल = 129 धूरकी (कचवांसी)
1 डिसमिल = 6.45 धूर (बिस्वांसी)
1 कट्ठा (बिस्वा) = 3.099~3 डीसमिल (4 डिसमिल कुछ जगहों पे)
1 बीघा = 61.98 ~ 62 डीसमिल
1 एकड़ = 99.17~100 डिसमिल
1 हेक्टेयर = 247.93 ~ 248 डीसमिल
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें👉 1 डिसमिल मे कितना जमीन होता है?
Note 1: दोस्तों जैसा की आप सभी को मालूम है कि बीघा का मान हर राज्य में थोड़ा - बहुत अलग होता है, इसीलिए बीघा से छोटी सभी इकाई (जैसे- कट्ठा/बिस्वा, धूर/बिसवासी, धूरकी/कंचवासी, डिसमिल,एयर आदि) जो बीघा से बदल (convert) करके के बनाई जाती है उनका भी मान अलग-अलग राज्यों में भिन्न होता है l यहाँ तक कि एक के अलग- अलग जिलों में भी इसका मान अलग-अलग होता हैैै l
निवेदन : दोस्तों, अगर हमारी यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक, अपने दोस्तों के साथ शेयर और एसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए,
दोस्तों, अगर और भी किसी विषय से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो हमें कमेंट्स करके जरूर बताऐं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें